बोली: भाजपा के लोग बहरूपिए भाजपा के पिछड़े आदिवासी नेता अपने हक की बात को केंद्र के सामने नहीं रख रही
दुमका/ सरैयाहाट: झारखंड की पहली क्रांतिकारी योजना मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना हैं जिसे हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन की सरकार लेकर आई है। जब झारखंड बना था तो यहां के पिछड़ों को 27% आरक्षण मिलता था लेकिन झारखंड की पहली सरकार जो भाजपा की थी उसने पिछड़ों के आरक्षण को घटाकर 14% कर दिया। भाजपा को यह बताना चाहिए कि जब पूरे देश में पिछड़ों को 27% आरक्षण मिल रहा है तो झारखंड में उन्होंने इसे क्यों घटाया। इसके बाद भी महा गठबंधन की सरकार ने राज्य से पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने उस फाइल को दबाकर रखा है। उक्त बातें मंगलवार सरैयाहाट के कोठिया मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए आयोजित सभा में झामुमो की स्टार प्रचारिका कल्पना सोरेन ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बहरूपिए हैं तभी तो भाजपा के पिछड़े आदिवासी नेता अपने हक की बात को केंद्र के सामने नहीं रख रही। इन्हें झारखंडियों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के लोग नहीं चाहते कि झारखंडियों को पक्का मकान मिले, इसलिए दूसरे राज्यों को आवास का लाभ दिया लेकिन झारखंड को नहीं। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां के लोगों के दर्द को समझा और आबुआ आवास योजना लेकर आई। कल्पना यहीं नहीं रुकी उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार यहां के स्कूलों को बंद करना चाहती हैं। केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत ग्रीन राशन कार्डधारियों का नाम कार्ड से हटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती झारखंड के लोगों को पक्का मकान मिले, यहां के युवाओं को रोजगार मिले। हेमंत सरकार ने जब 1932 की स्थानीयता नीति को विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजा है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसे दबाकर रखा है। कल्पना ने कहा कि भाजपा व्यापारियों की सरकार है जबकि महा गठबंधन में किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक शामिल हैं। महंगाई चरम पर है पर केंद्र की भाजपा सरकार चाहती है कि झारखंड बात बात पर केंद्र से भीख मांगे, लेकिन झारखंड की सरकार ने राज्य के गरीबों का बिजली बिल माफ कर यह बता दिया कि केंद्र साथ दे या न दे गठबंधन सरकार उनके साथ है। आज केंद्र सरकार धन कुबेरों का हजार करोड़ों का कर्ज माफ कर रही हैं लेकिन उन्हें किसान की चिंता नहीं है। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर यह बता दिया कि यह गरीबों की सरकार है।




