रोटी माटी की लाज रखने के लिए और राज्य का चौतरफा विकास के लिए दे भाजपा को वोट: सुनील सोरेन

मसलिया: मसलिया प्रखंड के गोलबंधा,नयाडीह, कुंजबोना, धोबनाहरिनबहाल पंचायतों के दर्जनों गांवों में भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने जनसंपर्क किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण बीस नवंबर को भाजपा पक्ष में मतदान करने की अपील किया। कहा कि झारखंड को खोखला कर रहे सरकार से बचाने के लिए, घुसपैठ को रोकने के लिए, रोटी माटी की लाज रखने के लिए और राज्य का चौतरफा विकास के लिए भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को दें। एक समय ऐसा था कि हमारे क्षेत्र में गरीब गुरबा लोग ताल के पत्तों के नीचे, फुंस की छावनी व मिट्टी के दीवाल में रहने को मजबुर रहते थे। लेकिन ऐसे लोगों के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोच कर प्रधान मंत्री आवास योजना लेकर आई। कोई छोटा मोटा रोग हो जाने के बाद लोग बैल बकरी खेत खलिहान बेचकर अपना इलाज कराने पर मजबुर था। भाजपा पार्टी ने आयुष्मान योजना लेकर हर एक गरीबों तक आयुष्मान कार्ड में पांच पांच लाख की राशि डाली आज मै दावे के साथ यह कह सकता हूं कि अभी अपनी बीमारी के खर्च में किसी को खेत खलिहान नहीं बेचना पड़ता होगा। इसलिए साफ मंसूबे रखने वाली पार्टी के पक्ष में वोट करें। झामुमो सरकार हर तरफ लूटने का काम कर रही है। बूढ़े बुजुर्गों का पेंशन रोककर जवान सक्षम लोगों को एक एक हजार रुपए देकर केवल और केवल बरगलाने का काम कर रही है। आने वाले समय में यह भी नहीं दे पाएगा । इसलिए सावधान होकर सोच समझ कर अपना बहुमूल्य मत का उपयोग करें। मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



