मधुपुर संताल एक्सप्रेस:- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अपनी केंद्रीय कमेटी का विस्तार करते हुए मधुपुर के सिकंदर आलम को केंद्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। जैसे ही इस महत्वपूर्ण घोषणा की खबर फैली,मधुपुर के जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।सिकंदर आलम की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी ने उन्हें बधाई दी और कहा, “ये कदम संगठन के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।” इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समर्थन का संकल्प लिया और कहा, “सिकंदर आलम के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा।” स्थानीय स्तर पर भी इस फैसले की जबरदस्त सराहना हो रही है, क्योंकि सिकंदर आलम को एक अनुभवी और समर्पित नेता के रूप में जाना जाता है। सिकंदर आलम ने सभी समर्थकों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और झारखंड के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर इबरार अंसारी, चंद हसन, आरती चौहान, शाहबाज खान, मिलन सैन, सदानंद ठाकुर, अमित मंडल, सचिन दास, इरशाद अंसारी, उदय कुमार मंडल, असमा परवीन समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने इस जश्न में शामिल होकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।




