साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सकरुगढ़, गैस गोदाम में 3 नवंबर को ग़ोली मार कर अजीत पासवान के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों के फर्द बयान पर यूडी कांड संख्या -29/24 अंकित कर मामले की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में घटना में प्रयुक्त अवैध देसी कट्टा को बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में प्राथमिक दर्ज करते हुए अग्रतर अनुसंधान की जा रही है।




