मंड़रो,साहिबगंज । मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम खाटू श्याम भक्तों के द्वारा सुनील चौधरी के नेतृत्व में खाटू श्याम जी का शीश स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना कर जन्म उत्सव मनाया गया।वहीं बताया की खाटू श्याम जी का जन्मदिन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है।ऐसा माना जाता है,कि इस दिन खाटू श्याम जी का शीश खाटू नगर में लाया गया था,और मंदिर में स्थापित किया गया था। इसीलिए कार्तिक माह के देव उठानी एकादशी के दिन खाटू श्याम जी का जन्मदिन माना जाता है।बताया की इस वर्ष जिस प्रकार से खाटू श्याम जी का जन्म उत्सव मनाया गया है। इसी प्रकार आने वाले प्रत्येक वर्ष यहां पर भव्य तरीके से खाटू श्याम जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।मौके पर सुनील चौधरी,गुप्तेश्वर सोनी,अंकित कुमार भगत,रंजन कुमार चौधरी, गोलू चौधरी,डिम्पल चौधरी, धोनी भगत,विष्णु भगत,अमृत भगत,मनोज वर्मा, कपिल मुनी भगत,विपिन वर्मा,बालेश्वर प्रसाद भगत,राजु साह सहित दर्जनों की संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे।




