संवाददाता नाला(जामताड़ा)– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को नतूनडी गांव में घटवाल/घटवार समाज के जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले बैठक हुई। बैठक में घटवाल/ घटवार समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लाखपति मंडल ने की वहीं सभा की सभापतित्व व मंच संचालन ग्राम प्रधान मोतीलाल राय ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने घटवाल/घटवार जाति प्रमाण से संबंधित समस्याएं सामने रखी। इस अवसर पर आजूसू के केंद्रीय सचिव जोबारानी पाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने खासकर घटवाल/ घटवार जाति का प्रमाण पत्र नहीं निर्गत होने की समस्या को लेकर सकारात्मक पहल करने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान मोतीलाल राय ने समाज की समस्याओं के बारे में कहा कि घटवाल एवं घटवार जाति को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण आज समाज मुख्य धारा से दूर होते जा रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राएं सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं इतना ही नहीं बच्चों को विद्यालय से प्राप्त होने वाली सुख सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। घटवाल समाज के लोग मुख्य धारा से वंचित हो रहा है। इन्हीं तमाम समस्याओं को लेकर आजसू के केंद्रीय सचिव जोबा रानी पाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि घटवाल एवं घटवार समाज से संबंधित जो जाति प्रमाण की समस्या है उसे दूर किया जाएगा। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान मोतीलाल राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण के कारण विद्यालय में मिलने वाले प्रोत्साहन राशि साइकिल और अन्य विशेष विद्यालयों में दाखिला लेने में वंचित होना पड़ रहा है |कहा कि बूढ़े वृद्ध, विधवा महिलाओं को पेंशन तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह समाज आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से दिन प्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष छोटन ठाकुर ,अमित मंडल, सुब्रत घोष, माधव मंडल, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश मंडल, घटवाल एवं घटवार समाज के दिलीप राय, द्वारिका राय ,रावण राय, नारायण राय ,शिशु राय ,तपन कुमार राय ,कुंती राय ,बादली राय ,कल्याणी राय ,साधन घोष, दयामय बद्दयकर ,दीपक पातर, साहित्य अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



