लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) । प्रखंड क्षेत्र के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत छोटा मुड़जोड़ा गांव के एक डायरिया पीड़ित व्यक्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है।जानकारी के अनुसार छोटामुड़जोड़ा चटानी टोला निवासी श्रीपीयो हांसदा को उल्टी व दस्त हो रहा था। धीरे धीरे स्वास्थ ज्यादा बिगड़ने से परिजनों द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सोमवार को भर्ती करवाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा,डाॅ आनन्द, की देख रेख में पीड़ित का इलाज किया जा रहा है । वही डाॅ मुकेश बेसरा ने बताया कि पीड़ित का स्थिति सामान्य है। जल्द ही स्वास्थ कर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया मौसम में हो रहे बदलाव व दूषित पानी पीने की वजह से लोगो के स्वास्थ पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बदलते मौसम में लोगो को खानपान में सुधार करने की जरूरत है।



