संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मंगलवार को शहरकोल स्थित सिद्धार्थ मैरिज हॉल में कांग्रेस की बूथ स्तरीय विशेष बैठक आयोजित की गई । बैठक में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम, मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश ठाकुर को कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव तनवीर आलम सहित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। काग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष बोलाई सरकार, झामुमो पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम यादव ,पार्टी प्रखंड अध्यक्ष के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रण लिया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी निशात आलम को भारी मतों से जीत हासिल करना है। विरोधी पार्टी को सबक सिखाना है । इसके लिए सभी कार्यकर्ता बूथ लेवल पर दिन रात एक कर दे। एक एक घर जाकर सभी मतदाताओं से मिलकर सरकार की उपलब्धियां और आने वाले समय में उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का वर्णन करें। लोगों को यह विश्वास दिलाए कि कांग्रेस की गठबंधन सरकार आपके आपके परिवार के लिए ही बना है और आपके साथ खड़ा है। आप अपना बहुमूल्य वोट कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम को हाथ छाप के पक्ष में दे। ताकि वह और मजबूती से आपकी कम कर सके।कार्यकर्ताओ को अपने क्षेत्र में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियो को बताने को कहा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया ओर भाजपा पर निशाना साधा है। कहा की यहाँ इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, ईडी से कांग्रेस डरने वाली नही है। ईडी किसकी इशारे पर काम कर रही है यह सब जान रहे हैं।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम जनता से निसात आलम के पक्ष में सहयोग मांगा है। मौके पर उदय लखवानी, किशन पासवान,मजबूर रहमान सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



