कुंडहित (जामताड़ा) । गुरुवार को देव उष्ठान एकादशी के पावन अवसर पर कुंडहित प्रखंड के रसुनपुर गांव में 151 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाला गया। कलश शोभा यात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर रसुनपुर जोड़ियां पहुचे। जहां वैष्णवों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर जोड़िया से सभी कुंवारी कन्याओं ने अपने कलश में जल उठाया। जल उठाकर हरिनाम एवं जयघोष के साथ कलश यात्रा गौर मंदिर तक पहुंचा। जहां मंदिर कमिटी द्वारा एक एक कलश मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। कलश स्थापित होते ही गौर मंदिर में वैष्णवों द्वारा पूजा अर्चना शुरू किया गया। साथ ही वैष्णवी एक करोड़ महामंत्र जाप शुरू किया गया। इस दौरान गांव के सोलहआना वैष्णवों ने बताया उत्थान एकादशी पर रसूनपुर गांव में पिछले तीन सालों से गौर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन सालों तक कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज यानी मंगलवार को 151 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बताया कि इस गांव में सभी वैष्णव द्वारा एक महीना एकादशी व्रत रखा था। आज व्रत का उद्यीपन के साथ ही गौर मंदिर में विशेष पुजा अर्चना किया जाएगा। मौके पर वैष्णव तथा ग्रामीण एंव आस पास के सैकड़ों भक्त उपस्थित थे। मौके पर कृष्ण घोष, नित्य घोष, नबगोपाल घोष सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



