गोड्डा : महागामा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह ने मंगलवार को मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के साहिब, धमडी, ईटहरी, शोभापुर, सुखाड़ी आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं जनसंपर्क अभियान के दौरान डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र वासियों के साथ हमेशा खड़ी रहती है और रहेगी। क्षेत्र वासियों की हर समस्याओं का समाधान निकालने के लिए तत्पर रहेगी उन्होंने ने विस्वास दिलाया कि पिछले कार्यकाल की तरह वे भविष्य में भी लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं होगी। शिकायत और सुझाव उनके लिए महत्वपूर्ण है और अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखें ताकि वे प्रभावी कदम उठा सके। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील किया कि वे उन्हें अपना समर्थन दे ताकि वे मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्य को बढ़ा सकें। वहीं जनसंपर्क के दौरान सुखाड़ी गांव में अस्थायी मुखिया और महिलाओं ने फूल माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया।



