महगामा प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के महादेवबाथन शिव मंदिर के तालाब के निकट पेड़ पर एक युवक गमछी से झूलता हुआ मिला। वहीं आस पास के लोगों की भीड़ लगने लगी। जहां स्थानीय लोग के द्वारा महागमा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह को दी गई। जहां अवर निरीक्षक मनोज पाल और राजगुप्ता अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। वहीं स्थानीय उपेन्द्र सिंह ने कहा कि मृतक का नाम ताला बाबू जो शादी सुदा हैं। जिसका एक बच्ची भी हैं। मृतक की मां ने बताया कि सुबह 10 बजे नाश्ता दिया था लेकिन नहीं किया नाश्ता । जब 1 घंटे के बाद पता चला तो पेड़ से झूलता मिला। वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है।



