झामूमो की अजेय गढ़ की विकास को धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर । लिट्टीपाड़ा के झामूमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू की दिए गए बयान काफी हास्यास्पद है। जिसे स्वंय को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहने के दौरान क्या विकास किया। मंगलवार को डुमरिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मराण्डी ने कहा। इस दौरान काफी संख्या में झामूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि मैं झामूमो में हूं। अभी तक झामूमो के विधायक हूं। पार्टी के खिलाफ मैंने चुनाव नही लड़ा। पर पार्टी प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के 50 वर्षो तक झामूमो के नेतृत्व में किये गए विकास को नकार दिया। जबकि पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय साइमन मराण्डी ने इस क्षेत्र को झामूमो की अजेय गढ़ के रूप में बनाये रखे थे। क्षेत्र की जनता की विश्वास के साथ पार्टी को मजबूती दी। पार्टी प्रत्याशी ने झामूमो के नेतृत्व में किये गए विकास को झूठा साबित कर पार्टी के नियमो को भी तोड़ा। जो इस पार्टी के प्रत्याशी बनकर किये गए विकास की अनदेखी की। वर्तमान झामूमो पार्टी प्रत्याशी गोड्डा के है , जो सीपीएम में थे। दिवंगत साइमन मराण्डी ने पार्टी में लाकर इन्हें जगह दी । बरहेट से तीन बार विधायक बना। मंत्री बना, पर अभी तक बरहेट का विकास नही हो पाया। मेरे कार्यकाल के दौरान ढाई वर्ष कोरोना में बिता। बाकी ढाई वर्षो में 212 नए सड़के बनाई गई।1260 चापानल , 480 चेकडैम , 18 बड़ा पुल सहित डिग्री कॉलेज , नवोदय , एकलव्य विद्यालय आदि धरातल में लाया गया। वही मेडिकल कॉलेज को लेकर प्रयास की गई। पर हेमलाल को क्षेत्र दौरा क्रम में यह दिखाई नही दिया। विधायक ने कहा कि मैं मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन का सम्मान करता हूं। अभी में पार्टी के साथ हु। पर बरहेट के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने षड्यंत्र के तहत मुझे टिकट से वंचित कर दिया। मैं क्षेत्र में अवैध पत्थर , कोयला , बालू का धंधा चलने नही दिया । यदि पार्टी की यही स्थिति रही तो संथाल परगना क्षेत्र में झामूमो काफी कमजोर स्थिति में होगी। आनेवाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के साथ हूँ। कार्यकर्ता भी साथ मे है। पर प्रजातंत्र में जनता मालिक है। वही तय करेगा कि किसको जिताये।



