बोले: भाजपा सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के प्रति पार्टी संकल्पित
मसलिया। प्रखंड के सांपचाला पंचायत के पीछूली, सांपचाला, लखीबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में दुमका विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत क्षेत्र के युवाओं में भाजपा के प्रति विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सुनील सोरेन ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया और राज्य में भाजपा सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के प्रति संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक परिवर्तन से प्रेरित होकर युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। यह दर्शाता है कि युवा वर्ग भाजपा की नीतियों और विचारधारा के साथ खड़ा है और राज्य में बदलाव के लिए तत्पर है।
भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी युवाओं का स्वागत करते हुए, दुमका विधानसभा के प्रत्याशी सुनील सोरेन ने कहा कि युवाओं का समर्थन पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सभी को साथ लेकर राज्य के हर क्षेत्र का विकास करना है, और इस दिशा में युवाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी, भुवनेश्वर टुडू, रविशंकर झा, रूसीलाल टुडू, तपन मिर्धा, नीरेन पाल, लालू पाल, बलदेव हांसदा, दिलीप सेन,जीतेश्वर हांसदा, हेमगोपाल मंडल, संतोष दास, लालटू हांसदा , सुपलाल सोरेन, नुनुधन सोरेन, चंदसोना बास्की, परमधन मोहली, नेपाल दे, अमित झा, उमेश चंद्र झा, कुंता मंडल, कांचन दास, अंबिका महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी सुनील सोरेन और पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने किया
मसलिया : मसलिया प्रखंड के पूर्वी मंडल दलाही व पश्चिमी मंडल बसमत्ता के सितपहाड़ी में सोमवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूर्वी में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी सुनील सोरेन व पश्चिमी मंडल बसमत्ता में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, विधानसभा प्रभारी सतेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात सुनील सोरेन ने कहा कि चुनाव भर यह कार्यालय स्थायी रहेगा। जिससे कार्यकर्ताओं को सोहलियत होगी। कहा कि सभी कार्यकर्ता अब मिशन मोड पर कार्य पर लग जाएं । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर रांगा सिरसा में आगमन को लेकर कहा कि सभी कार्यकर्ता उस कार्यक्रम के निमित्त अपने व अपने बूथों के समर्पित कार्यकर्ताओं को तैयार करें। पश्चिमी बसमत्ता मंडल सितपहाड़ी कार्यालय उद्घाटन के बाद पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता सजग हो कर कार्य में लग जाये। वहीं पीएम मोदी के अभिभाषणों को सुनने के लिए रांगा सिरसा मैदान अधिक से अधिक मात्रा में लोग पहुंचे। भाजपा की सरकार पूरे झारखंड में बनने जा रही है इसको लेकर सभी मेहनत करें। कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में दुमका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बढ़त हासिल किया है ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से हमारा प्रत्याशी और अधिक मतों से विजयी होगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी, नरेश मंडल, पवन सिंह, डोमन सिंह, अमित साह, महेंद्र मंडल, त्रिभुवन सिंह, अनंत प्रसाद यादव आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



