कहा:मैं भरोसा दिलाता हूं की जो भी जरूरत होगी मैं हर संभव गांव वासियों की मदद करूंगा
मसलिया: मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांव में दुमका जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने सोमवार को जनसंपर्क किया। जिसमें गुमरो पंचायत के गुमरो,जेरूवाखिलकनाली,नवजोड़ा के साथ पहली बार पारबाद गांव पहुंचे । गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक अर्जुन कुमार पंडित ने बताया की राज्य में पूर्ण बहुमत वाली झामुमो सरकार बनाया जाए जिससे राज्य का चौथा विकास हो सके। इसके लिए 20 नवंबर को सभी तीर धनुष छाप पर वोट करें। गांव के वरिष्ठ ग्रामीण जयदेव महतो ने कहा हम सभी भटके हुए थे। अब एक जमीनी पार्टी से जुड़ गए हैं हमें आशा है कि झारखंड को बचाने में जिस प्रकार दिसोम गुरु शिबू सोरेन ने काम किया था। उसी तरह उनके सुपुत्र वसंत सोरेन भी काम करेंगे। बसंत सोरेन ने कहा कि मैं पहली बार इस गांव में आया हूं। गांव के लोगों से मिलकर मैं बहुत प्रभावित हूं । मैं भरोसा दिलाता हूं की जो भी जरूरत होगी मैं हर संभव गांव वासियों की मदद करूंगा। सभी का विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशित वरन गोलदार,सुरेश बास्की, वीरेन किस्कू, तुलसी मंडल, पवन मंडल, काजल रजक,शमसुद्दीन अंसारी,बाबू महतो,कुंवर सिंह, कार्तिक सिंह,देव पंडित आदि उपस्थित थे।




