झामुमो की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित
गुरूजी ने अपना आशीर्वाद देकर डॉ लुईस मरांडी को जामा का विकास करने के लिए भेजा है, इन्हें पूरा समर्थन देकर जिताएं : नलिन सोरेन
जामा(दुमका) । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जामा प्रखंड के कुरमन मैदान में झामुमो की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में जामा प्रखंड के सभी पंचायत समिति ओर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान झामुमो प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी ने सभी 116 बूथ कमेटी के सदस्यों से बारी बारी से बातचीत कर वास्तविक स्थिति से रूबरू हुई और बूथ जीतने का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झामुमो सह गठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमें जामा का विकास करने के लिए भेजा है| जामा में विकास का काम नहीं हुआ है, लेकिन जामा में विकास की काफी संभावना दिखाई देती है| अगर आप हमें मौका देते है तो आने वाले समय में जामा विधानसभा में विकास की लकीर खींचने का काम करूंगी। आप सभी संगठन के साथी आपस में मिल जुलकर गांव में हेमंत सोरेन की उपलब्धियों को बताएं और मिल जुल कर कार्य करें| यहां कोई छोटा बड़ा नहीं है हम सभी कार्यकर्ता हैं| कहा कि आप अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने में लग जाएं। बूथ ही किसी भी चुनाव का आईना होता है| चुनाव को जीतने से पहले बूथ जितना पड़ता है, इसलिए आप सक्रिय हो जाएं और मतदाताओं को जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप सभी गांव जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर समर्थन व आशीर्वाद मांगे, लोगों से आग्रह करें कि वे झामुमो को समर्थन देकर हेमंत सोरेन का हाथ मजबूत करें। पंचायत कमेटी के अध्यक्ष व सचिव बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर काम करें। अगर आप बूथ जीतते हैं तो चुनाव में जीत सुनिश्चित है। कहा कि जामा विधान सभा में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है और लगातार अपार जनसमर्थन मिल रहा है| आपको 19 नवंबर तक यही रफ्तार कायम रखना है। उन्होंने कहा कि अगर आप हेमंत सोरेन की सरकार बनाना चाहते हैं और जामा का विकास चाहते हैं तो हमें आप का आशीर्वाद चाहिए। दीदी आपकी हर मुसीबत हर समस्या को हल करने के लिए आपके साथ खड़ी मिलेगी। आप सभी को जामा क्षेत्र का विकास करने का विश्वास दिलाना चाहती हूं| आप को निराश नहीं होने दूंगी। हम और सांसद नलिन सोरेन दोनों मिलकर जामा का विकास करेंगे। अवसर पर दुमका लोकसभा के सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि गुरूजी ने अपना आशीर्वाद देकर डॉ लुईस मरांडी को जामा का विकास करने के लिए भेजा है। इस बार आप अपना पूरा समर्थन देकर डॉ लुईस मरांडी को जिताने का काम करें। बूथ सम्मेलन में कार्यकताओं और महिलाओं की भारी भीड़ और उपस्थिति से हमलोग उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और उत्साह दिखाई दे रहा है, इसे चुनाव तक बरकरार रखते हुए दीदी को भारी मतों से जिताने का काम करें । इस मौके पर विभिन्न पंचायत से भाजपा छोड़ दर्जनों युवाओं ने झामुमो का दामन थामा। झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी और सांसद नलिन सोरेन ने सभी को पट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सत्तार खान, युवा नेता गौतम दर्वे, बाबुल यादव ,दिलीप दत्ता ,प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू, कांग्रेस कमेटी प्रखंड अध्यक्ष बिमल मरांडी, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, झामुमो के दुर्गा मुर्मू, जेपी यादव,विभीषण मुर्म, सनत हांसदा,सुरेश सोरेन ,चम्पा देवी, निर्मल किस्कू, निर्मल बेसरा, प्रफुल मंडल, लंबोदर यादव सहित सभी पंचायतअध्यक्ष सचिव सैकड़ों महिलाएं और बूथ स्तर कार्यकर्ता मौजूद रहे।




