जरमुंडी । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू के निर्देशानुसार जरमुंडी के पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल को दुमका विधानसभा क्षेत्र का जबकि पूर्व विधायक स्वर्गीय जवाहर सिंह के पुत्र सह भाजपा के वरीय नेता प्रभात सिंह को जरमुंडी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पवन कुमार साहू के द्वारा संथाल परगना के अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए हैं। पवन कुमार साहू ने किसान मोर्चा द्वारा नव चयनित विधानसभा प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर कार्य करने का निर्देश दिया।




