रामगढ़। प्रखंड के प्रसिद्ध लखनपुर काली मेला परिसर में शनिवार को धारदार हथियार से हमला कर लखनपुर गांव के 17 वर्षीय निलेश कुमार मंडल की हत्या एवं आनंद कुमार पंडित को बुरी तरह घायल करने के आरोप में गिरफ्तार पांच अभियुक्तों को रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। रामगढ़ थाना पुलिस ने मृतक युवक निलेश कुमार मंडल की मां बबीता देवी के बयान पर पांच नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दुमका मुफस्सिल थाना अंतर्गत गिधनी शिव पहाड़ गांव के शिवम राणा, रामगढ़ पातोबांध गांव के चार युवक जितेंद्र मड़ैया, जियालाल मड़ैया, मैक्सी मिलियन हेंब्रम एवं दिलीप टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि सभी पांचो अभियुक्त ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। इसी आधार पर सभी को जेल भेज दिया गया।




