साहिबगंज। ग्रामीण क्षेत्र में फिर गीदड़ के आतंक से ग्रामीणों में खौफ है। दिनदहाड़े गीदड़ ने लोगो पर हमला कर रहा है। लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने से डर रहे है। रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक अबतक आधा दर्जन लोगों पर गीदड़ हमला कर घायल कर दिया है। सोमवार को महिला समेत तीन लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे है। वह रहने वाली ठाकुर गंगटी गोड्डा जिला के चंदन मुर्मू की पत्नी दुलारी हेंब्रम(30) नाड़ी दियारा में खेत मे काम कर रही थी। इस बीच अचानक एक गीदड़ आकर झपट गया। इसमे उक्त महिला का बायां हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि नाड़ी दियारा के ही महेंद्र झा(65) अपने घर के पास खड़े थे। इस दौरान उसपर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा रविवार की रात छोटो कदर्जनन की रुखसाना बीबी को गीदड़ ने नोचकर घायल कर दिया है। इससे पूरे गांव में डर का माहौल है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।




