साहिबगंज:-राजमहल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मुरली धर तिवारी ने श्रीधर,जामनगर,महादेवगंज, डेहरी,पुरानी साहिबगंज,तालबन्ना,आदि जगहों पर मुरली धर तिवारी ने जनसंपर्क चलाकर आशीर्वाद मांगा व अपने चुनाव निशान बांसुरी क्रम सo 11 पर दिनांक 20 को अधिक से अधिक मत देकर विजय घोषित करने की आग्रह की।वही श्री तिवारी ने कहा कि देव तुल्य नागरिकों का अपार समर्थन व प्यार मिल रहा है मैं क्षेत्र में जीतकर आता हु तो विकास क्या होता है दिखा कर रहूंगा आपका विधायक आपके द्वार पांच साल अनवरत चलता रहेगा मै अपने वेतन से आधा वेतन की राशि से अनाथ और वृद्धा आश्रम का सफल संचालन करूंगा क्षेत्र को जानलेवा व ज्वलंत समस्याओ से मुक्ति दिलवाने का कार्य करूंगा।इस अवसर पर स्वप्न कुमार,रतन कुमार,रवि,गौरव,शंकर मंडल,जया देवी,विवेक कुमार,राकेश सहित क्षेत्र की लोग उपस्थित हुए।




