मंड़रो,साहिबगंज। मिर्जाचौकी बोआरीजोर मुख्य सड़क के मंडरो मोड के निकट सोमवार को ट्रक संख्या- जेएच04R/4977 के चालक के ट्रक से संतुलन खो देने से सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ में जाकर टक्कर मार दिया।जिसके करन शीशम का पेड़ ट्रक के ऊपर गिर गया।वहीं चालक के सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गया। ट्रक में किसी प्रकार कि कोई क्षति नहीं हुआ है। जबकि ग्रामीणों के मदद से ट्रक पर गिरे शीशम के पेड़ को हटाने का कार्य किया गया।




