देवघर। इंडिया गठबंधन के समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सारठ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उदय शंकर उर्फ चुन्ना सिंह के पक्ष में कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगा। कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में सारठ प्रखंड के तेंतरियाटांड़,कुसमाहा, पीटरासोल,राखजोर,वीरमांटी आदि दर्जनों गांवों का दौरा कर गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिए आम लोगों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान कहा कि राज्य हित में गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार पुनः बनाने के लिए सारठ विधानसभा क्षेत्र से गरीब,मजदूर,किसान के मसीहा के रूप में जाना जाने वाले उदय शंकर उर्फ चुन्ना सिंह को जीत दिलाना है। हर वर्ग एवं हर समाज को एक साथ लेकर चलने का ताकत तथा सभी को अपने प्यार और मोहब्बत से एक सूत्र में बांधने वाले तथा सबकी जरुरतों को समझने वाले सिर्फ चुन्ना बाबू ही हैं। ऐसे महान शख्सियत को भारी मतों से जितना है और एक झूठ फरेब का सम्राज्य को समाप्त करना है। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने लोगों से अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का अपील करते हुए कहा कि सारठ में विगत दस सालों से दोहरी निति वाले विधायक बनते रहे हैं। मुह के सामने कुछ,पीठ पीछे कुछ।अब सीधे साधे लोगों को गुमराह करने की राजनीति का अंत होने वाला है। इस दौरान जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला महासचिव भवेश भूषण, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप नटराज,इसरार मिर्जा,सुनील महतो,लालू यादव,गिरीश मिश्रा,पप्पू राव,मनोरंजन मंडल,कैलाश राय,खेलू यादव,पुरन मंडल, शुभंकर मंडल, कांग्रेस मंडल,अजीत मंडल आदि मौजूद थे।




