कहा- मतदाताओं का मिल रहा भरपूर समर्थन
ठाकुरगंगटी संवाददाता : महागामा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को ठाकुरगंगटी और मेहरमा प्रखंड के दिग्घी, लाला टोला, मोहम्मद खुटहरी, बाघ झखरा, सिंघाईचक, गड़गुलाल, तलबडिया, ककरघट, भगैया, खंधार, बिशनपुर, मानिकपुर, मोरडीया, इटवा मिलिक, बिहारी, कमराचक, दूधिचक, भल्लू गांव में देर शाम तक जन संपर्क अभियान चलाकर डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात की। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रही हैं और रहेंगी। क्षेत्र वासियों की हर समस्या का समाधान निकालने के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पिछले कार्यकाल की तरह वे भविष्य में भी लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। अभियान के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की शिकायतें और सुझाव उनके लिए महत्वपूर्ण है और वे इन पर ध्यान देंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को खुलकर उनके सामने रखें ताकि वे प्रभावी कदम उठा सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील कि वे उन्हें अपना समर्थन दें ताकि वे मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।
वहीं जनसंपर्क के दौरान दीपिका पांडे रेशम नगर भगैया स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों ने बुके देकर एवं फूलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह को भरपूर समर्थन मिला। साथ ही साथ दीपिका पांडेय सिंह जिंदाबाद का नारा लगाते हुए जीत को लेकर शुभकामनाएं दिया। इस मौके झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लंबोदर महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, मिस्टर खान, रूपेश राम, ज्ञानेन्द्र जायसवाल उर्फ टिंकू, रवि कुमार राम, डीसी कुमार, सुभाष मंडल, नरसिंह साह, बबलू मंडल, पुरंदु राय, निक्कू झा, राजकपूर महतो, गुड्डू महतो, सुखराज, रंजन ठाकुर, गोपाल मंडल, अजय यादव, दीपक मुर्मू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।



