हंसडीहा । थाना क्षेत्र के चंद्रदीप गांव के समीप सड़क दुर्घटना के घंटों बाद तक न एंबुलेंस पहुंचा और न पहुंची पुलिस। जिसकी वजह से दुर्घटना में घायल महिला ने सड़क पर तोड़ा दम। जानकारी के अनुसार चंद्रदीप पैट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में एक महिला आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और हंसडीहा थाना प्रभारी को फोन कर इसकी जानकारी दी लेकिन करीब एक घंटे तक न एंबुलेंस पहुंचा और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल महिला ने सड़क पर ही तड़प कर दम तोड़ दिया। महिला की पहचान गोड्डा जिला के जगन्नाथपुर गांव निवासी सांझली हेंब्रम के रूप में हुई हैं। महिला पल्स टू उच्च विद्यालय नोनीहाट में आदेशपाल के रूप में कार्यरत थी।




