जिप अध्यक्ष ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत
काठीकुंड –शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी आलोक सोरेन के समर्थन में तकरीबन प्रतिदिन लोगों का झामुमो में शामिल होना जारी है| इसी क्रम में रविवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन के काठीकुंड प्रखंड के शिवतला स्थित आवास पर बड़ाचापुड़िया पंचायत के 6 युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की| रविवार को बड़ाचापुड़िया पंचायत अन्तर्गत छोटा मुईभंगा गांव के गौतम टुडू,सोनू मरांडी, सुनिल टुडू,सोनातन मरांडी,आमगाछी गांव के भुटू मुर्मू एवं कैरासोल गांव के रसिक हेम्ब्रम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए| अवसर पर जिप अध्यक्ष जोयस लुप्सी बेसरा एवं सांसद प्रतिनिधि ने सभी युवाओं को झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया|




