रानीश्वर । बिलकांदी गांव के बंदोपाध्याय परिवार के प्राचीन जगधात्री मंदिर में काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ जगधात्री पूजा का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त बिहार में सैकड़ों साल पूर्व पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला के डॉक्टर सनत बंदोपाध्याय ने यहां आकर चिकित्सा सेवा शुरू की थी। बंदोपाध्याय परिवार की बर्तमान पीढ़ी के सदस्य पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, बर्दमान एवं कोलकाता में बस गए हैं। जगधात्री पूजा के समय यहां आकर घर एवं मंदिर की साफ-सफाई कराकर पूजा करते हैं। यहां विसर्जन के अवसर पर मेला लगता है।




