बोले: झारखंड में भाजपा की सरकार आते ही यहां के चोरों को फिर से भेजा जाएगा जेल
दुमका। जहां जहां बांग्लादेशी घुसपैठिए बढ़े हैं वहां वहां सनातन और मंदिरों पर हमलें बढ़ें हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां की संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। इसलिए यह चुनाव हमारी जवाबदेही का चुनाव है इसलिए किसी के बहकावे में न आएं। उक्त बातें रविवार को सरैयाहाट के चंपागढ़ मैदान में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह के लिए आयोजित सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सभी को एक होकर लड़ना चाहिए, झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर वहां खून की नदियां बहाई। चालीस हजार के करीब लोग मारे गए जिसमें कश्मीरी पंडित, भारतीय सैनिक और आम हिन्दू शामिल हैं। लेकिन भाजपा ने देश से उस कलंक को मिटाया। जहां लोग मंदिर में पूजा नहीं कर सकते थे वहां आज भाजपा की वजह से लोग मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं। दिवाली दुर्गापूजा मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस और उनके सहयोगियों की हालत यह हो गई है कि उनके मुख्यमंत्री जेल जा रहे हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार आते ही यहां के चोरों को फिर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड का गठन अटल बिहारी वाजपाई की वजह से हुआ, उन्होंने झारखंड को देश के सबसे समृद्ध राज्य के रूप में विकसित करने का सपना देखा था लेकिन झारखंड को कोंग्रेस व झामुमो ने रसातल पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा की कृषि प्रधान क्षेत्र में आज किसानों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है राज्य में भाजपा की सरकार आते ही किसानों को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा, बड़े नदियों से पाईप लाईन के जड़िए सरैयाहाट के किसानों को सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस नहीं चाहती थी कि कभी इस देश में भगवान राम का मंदिर बने। कोंग्रेस ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र भी दिया था कि मंदिर न बने। अब भगवान कृष्ण का मंदिर भी जल्द बनेगा चाहे कांग्रेस की चंडाल चौकड़ी कितना भी व्यवधान डालें। मोहन यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि जमानत पर बाहर आया मुख्यमंत्री घूम घूमकर बेशर्मों की तरह वोट मांग रहा अब आपकी बारी है चुनाव के दिन भाजपा को वोट कर उनकी जमानत जब्त करवाते हुए उन्हें फिर से वहीं भिजवा दें जहां से होकर वे अभी आए हैं। सभा में उनके अलावा सांसद निशिकांत दुबे और पोड़ैयाहाट भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह ने भी संबोधित किया।




