नाला : दलाबड़ स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में एक संघनात्मक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई उपस्थित रहे। इस अवसर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अब झारखंड में चुनाव के दिन बहुत ही नजदीक आ चुका हैं और हमारे कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में बहुत ही जोरदार तरीके से लगे हुए हैं जिससे कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो को वोट मिले और यहां से बीजेपी जीत दर्ज करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि मुश्किल से हमारे पास मात्र 8 दिन का वक्त बचा है और यही आठ दिन में सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में अपना दम दिखाना है और भाजपा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो को जीत दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि हम सौ प्रतिशत झारखंड जीतने जा रहे हैं यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन का सरकार बाहर होने जा रहा है। आप सभी को अब अपने बूथ में डंटकर रहना होगा! और हमारे केंद्र सरकार की योजनाओ के बारे में जनता को बताना होगा जो यहां की सरकार यहां के जनता के लिए लागू ही नहीं कर पाया है और यहां के जनता को उस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है!उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार सिर्फ 5 सालों में युवाओं को, महिलाओं को,किसानों को सिर्फ ठगने का काम किया है सारे वर्ग सरकार से शोषित महसूस कर रहे हैं और यह बात सारे झारखंड वासियों को भी पता है बस हमें जरूरत है यह सब बातें फिर से जनता के बीच लाना और उनको बताना है कि किस तरह से झारखंड सरकार पूरे झारखंडवासियों को 5 साल सिर्फ वरगलाने का कोशिश किया है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो,विधानसभा प्रभारी विपिन प्रसाद प्रभारी टन टन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, तापस भट्टाचार्य, रंजीत तिवारी,सुभाष यादव,मनोज गोस्वामी,दिलीप हेम्ब्रम, मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू,खैरा मंडल अध्यक्ष ठाकुर मनी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह,जितेन राउत, राधा रानी सोरेन, प्रसेनजीत घोष ,रंजीत मरांडी, अबीता हांसदा,किरण बेसरा,कमल पैतंडी,चन्द्र मोहन घोष, कैलाश मंडल, निरंजन मंडल, रामसिंह यादव,नीलकंठ सोनार,गिरीधारी ठाकुर, सिटु सिंह,अजय कुमार मंडल, विष्णु मंडल, देवेन्द्र नाथ माजी,सुभाष यादव, विजय सिंह,भोलानाथ सिंह,कृष्ण चन्द्र महतो,सजल दास, सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।



