पाकुड़ । पाकुड़ लायंस क्लब पाकुड़ व चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों के संग रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने बैठक की। उक्त बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा हुई। बैठक में निर्मल जैन, प्रमोद दोकानिया, बिनोद टेकरीवाल, संजीव खत्री क्षत्रीय समेत लायंस क्लब और चैम्बर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगणों सहित कांग्रेस के जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, रामविलास महतो अन्य मौजूद रहे। निर्णय हुआ कि पाकुड़़ विधानसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें हाथ छाप पर वोट देकर विजयी दिलाकर विधानसभा भेजने का काम होगा। विशेष रूप से चर्चाएं की गई। साथ ही चैम्बर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन व लायंस क्लब की ओर से निशात अलम के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील भी किया गया।



