संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । एक बार फिर वोट बहिष्कार करने की राह पर ग्रामीण की गूंज से पूरा विधानसभा क्षेत्र में उथल पुथल मच गया । हालांकि मामले को लेकर प्रशासन द्वारा सफल वार्ता कर सुलझा लिया गया है ।यह मामला प्रखंड के बासकेन्द्री पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव की है जहां बुनियादी सुविधा की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने की मामले को लेकर प्रशासन ने संज्ञान में ले लिया है ।साथ ही उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व एसडीपीओ बिजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुँचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया । वहीं बीडीओ ने ग्रामीणों बताया कि गांव की समस्या को समाधान के लिये पूर्व में ही पहल की गई थी परंतु चुनाव जल्द बाजी में होने के कारण कार्य नही हो पाई थी । उन्होंने बताया कि जैसे ही चुनाव खत्म होती है गांव तीन सड़को का निर्माण की जायेगी जिसका स्वीकृत भी दी गई है और पानी के लिए तीन बोरिंग भी की जायेगी और विधानसभा चुनाव के बाद से ही गांव में कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा ।वहीं ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराते हुए आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव में आपने बूथ पर जाकर शत प्रतिशत वोट करने का शपथ भी दिलाया गया । बता दे कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण अपनी बुनियादी सुविधाओं की मांग पूर्ण न होने से नाराज लोगों ने वोट बहिष्कार करने का एक मैसेज बायरल कर रहा था । जिसके बाद प्रशासन मामले को संज्ञान में लिया और फिर उग्र ग्रामीणों के पास पहुंच कर सफल वार्ता की ओर फिर वोट करने की शपथ दिलाया।इधर प्रशासन द्वारा योजना स्वीकृत की जानकारी देने से फिलहाल ग्रामीणों को खुशी झलका ।



