जामा। विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने शनिवार को बारापलासी चौक एवं माहरो चौक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। भाजपा प्रत्याशी ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के लिए झामुमो व कांग्रेस ने 137 वादे किये थे। जिसमें पांच लाख रोजगार देने, रोजगार नहीं देने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई लोक लुभावन वादे किये थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि 5 साल तक शासन में रहने के बाद भी एक भी वादा पूरा क्यों नहीं किया गया। इसके विपरीत रघुवर दास के शासनकाल की योजनाओं को बंद कर दिया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा, जिसमें मुख्य रूप से राजकिशोर हांसदा, जीतन हांसदा, भीम हांसदा, प्रकाश मुर्मू, किरन मरांडी, राजेश टुडू, मीनू सोरेन, धनपति मंडल, मनिक मंडल, प्रभु म़डल, लक्ष्मण मंडल, मनु राय, कासिम किस्कू, छोटका हांसदा, मनोज हांसदा, हेमलाल हांसदा, कन्हाई ततवा आदि ने भाजपा में योगदान किया| सभी को भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने पार्टी का अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर राजू पुजहर, इंद्रकांत यादव, राजू प्रसाद दर्वे, कृष्णा मंडल, सुनील मरीक, दिलीप यादव, कुमोद यादव, फुटो देवी, मनीष सिंह, मनोहर राय, सुबोध ततवा, संजय सिंह, रामकृष्ण म़डल, हिरालाल मंडल, सनाथ मुसुप, राजधर मुसुप, अशोक राउत, चुनचुन राय, राजू मंडल, तारा देवी, जानकी देवी, सरस्वती देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सुरेश मुर्मू ने चपुड़िया, सिमलदुम्मा, नवाडीह, गुहियाजोरी, खिजुरी, बालपोडेय, खड़हारा, जामा टू समेत दर्जनों गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा।




