रानीश्वर : प्रखंड के हकिगतपुर ग्राम में शनिवार को सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ दत्त ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा में योगदान कराया। सभी झामुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि झामुमो केवल मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखा था। भाजपा प्रत्याशी हमारे ग्राम का आदमी है इसलिए हमलोग आज झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा। जिला परिषद सदस्य बिमान सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन आपलोगों का साथ है। भाजपा कभी किसी से भेदभाव नहीं करती है। भाजपा ने ही अब्दुल कलाम को देश का राष्ट्रपति बनाया था।।भाजपा में योगदान करने वाले में राजू खान,हबल खान,नादेर खान,मंसूर खान,रफीकुल खान,मुन्ना खान,समसु खान,राहुल खान,अफजल खान,आसमान गोनी खान,अनरुल खान,तारीख खान,रहीम खान,राहुल खान,तजरुल खान,माहिम खान,माहिम खान,दिलखुश खान,कटकु राय हैं ।




