देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवपुरा मोड़ स्थित मां गिरिजा गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर पुरोहित गुड्डू पांडे के द्वारा मुख्य यजमान सह गौशाला संचालक रोहित कुमार एवं किरण देवी ने हवन कुंड में औषधीयुक्त हवन सामग्री एवं घी की आहुति देकर सबों के लिए मंगल कामना की इस अवसर पर गौमाता की पूजा एवं आरती की गई। तत्पश्चात चोकर गुड़ खिलाया गया, सभी गोपालकों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित कथा वाचक चंदनानंद महाराज ने गौमाता की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा करने वालों को 33 कोटी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।उन्होंने कहा हो सके तो हर घर में गाय पालना चाहिए ये भगवान कृष्ण के बेहद प्रिय है। वहीं अनुज कुमार त्यागी ने बताया कि भारत में 50 से अधिक देसी नस्ल की गाय पाई जाती है।जिसमें सर्वश्रेष्ठ गीर गाय होती है इसका दूध औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। कार्यक्रम में गौशाला संचालक रोहित कुमार, अनुज कुमार त्यागी, रोशन राज, राहुल राज, सदानंद साह, कुलदेव राय, रामचंद्र गोपालक,विश्वनाथ, सक्षम ,गिरिजा देवी,पार्वती देवी, किरण देवी, शालिनी कुमारी आदि शामिल थे।




