देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर प्रवक्ता सुरेश शाह के नेतृत्व में आज शहर में विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सुरेश पासवान को महा गठबंधन की तरफ से वोट देने के लिए जनता से अपील की गई जनता पूर्ण उत्साहित है। केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्र ने कहा कि इस बार जनता मन बना चुकी है देवघर विधानसभा में परिवर्तन का
संयुक्त सचिव सूरज झा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सभी वर्ग के लोग हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित है। इस बार वोट सुरेश पासवान महागठबंधन के प्रत्याशी को मिलेगा
महानगर सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि 36 वार्ड में घूम-घूम जनता को जगाने का प्रयास करेंगे जनता काफी उत्साहित है।मैया योजना घर-घर तक पहुंच चुका है।आधी आबादी महिलाएं खुलकर हेमंत सोरेन के पक्ष में अपना मतदान करने को तैयार है प्रवक्ता सुरेशशाह ने कहा।




