संताल एक्सप्रेस संवाददाता

उधवा। प्रखंड के आतापुर पंचायत अंतर्गत गुरुचरण व नवपाड़ा गांव में शनिवार को जेएमएम कार्यकर्ताओं के द्वारा इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवार एमटी राजा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर एमटी राजा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। वही मतदाताओं से झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए अपार जनसमर्थन मांगा। लोगों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य प्रतिनिधि बरनवास सोरेन,प्रखंड उपाध्यक्ष कीनू सोरेन, मोहन ठाकुर ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करने पर आमदा हो जाती है और सिर्फ हिन्दू – मुस्लिम का नफरती भाषण देने लगते हैं, लेकिन हमलोगों को संगठित होकर 20 तारीख को एक मत होकर दो नंबर बटन पर तीर धनुष छाप में बटन दबाकर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार एमटी राजा को विधायक बनाकर हेमंत के हाथ को मजबूत करना है।आज हेमन्त सरकार शिक्षा, पेंशन, किसानों का ऋण माफी के साथ साथ इस महंगाई के दौर में पूरे झारखंड में 37 लाख परिवारों का बिजली बिल माफ कर सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों का बोझ हल्का करने का काम किया है। राज्य के आधी आबादी यानी कि महिलाओं के लिए सीएम मइया सम्मान योजना के तहत सभी को एक एक हजार और दिसम्बर से 25 सौ रुपया देने की योजना है। मौके पर काजू मल्लिक,अरुण घोष, बबुआ शेख, जैनुल आबेदीन शेख,बरकत शेख, नेसार अहमद, समीउल नदाब, ओमप्रकाश शाह, भैया किस्कू, मंगल मरांडी, दिलीप, मोहन ठाकुर आदि थे।



