देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जेएमएम का चुनावी कार्यालय का झुंडी में खोला गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रभारी नसीम अंसारी, जेएमएम के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मौके पर पूर्व मुखिया लखन हांसदा, बाणेश्वर किस्कू, सलीम अंसारी, दिनेश दास, शहूद अंसारी, अंसार अहमद, तारामुल अंसारी उर्फ एहतराम अंसारी, मकसूद अंसारी, सुरेंद्र दास, मोहन दास, चतुर किस्कू आदि दर्जनों उपस्थित थे।




