नाला (जामताड़ा) : शनिवार को पूर्वाह्न करीब 7 बजे बेहरा कुड़ी गांव में बेहराकुड़ी मौजा के ग्राम प्रधान घनश्याम मंडल (84) के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है| मालूम हो कि उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संघ के कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष दुलाल चंद्र माजी,झामुमो के वरिष्ठ नेता खिरोद चंद्र महतो, जय देव माजी,खकन मंडल, प्रभाकर पाल सहित काफी संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास बेहराकुड़ी पहुंचे| वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए उनका अंतिम संस्कार त्रिवेणी घाट में की जाएगी|



