देवघर। झारखंड में देवनगरी देवघर को राज्य की सांस्कृतिक राजधानी समझा जाता है। समूचे देश में देवभूमि के रूप में देवघर की अपनी अलग पहचान है। देवघर विधानसभा क्षेत्र 1952 में अस्तित्व में आया जो गोड्डा संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है और देवीपुर और मोहनपुर प्रखंड तक फैला है। आजादी के बाद करीब तीन दशक तक देवघर कांग्रेस का गढ़ रहा। लेकिन 1990 के बाद राजद और भाजपा इस क्षेत्र में अपना सिक्का जमा लिया। इस राजनीतिक सरगर्मी के बीच देवघर विधानसभा सीट से तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान के साथ खास बातचीत की है संताल एक्सप्रेस रिपोर्टर शेखर सुमन ने।

प्रश्न:-आपको जनता वोट क्यों दे,क्षेत्र में रिस्पांस कैसा मिल रहा है?
उत्तर :-इंडिया गठबंधन की सरकार है झारखंड में इसमें सारे दल सम्मिलित है इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर केबिनेट डिसीजन लेकर जो योजना चलाया जिसमें मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, किसानों का केसीसी लोन माफ योजना, गरीबों के लिए योजना पेंशन योजना, बिजली बिल माफी योजना, प्रधान का वेतन को बढ़ाना, मुखिया का वेतन को बढ़ाना, बेरोजगारों के लिए वैकेंसी निकालना यह सारी योजनाएं गरीबों के लिए एवं ग्रासरूट वाली योजनाएं हैं। इस योजना को देखकर बीजेपी के लोगों का हवा गुम हो गया है, मुंह से बोली नहीं निकल रहा है जवाब नहीं मिल रहा है। इसलिए इस बार हेमंत सोरेन पुनः मुख्यमंत्री बनेगा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगा सारे जनता का मूड जो है एक तरफा चल रहा है,जैसे पछुआ हवा चलता है आप जानते होंगे जब पछुआ हवा चलता है तो कोई हवा काम नहीं करता है सबका हवा निकल जाता है, जब पछुआ हवा चलता है तो सभी को सलटते हुए निकल जाता है।
प्रश्न:-आप जब 2009 में विधायक और मंत्री बने थे, आपका महत्वपूर्ण कार्य क्या किए थे,जनता को बताइए?
उत्तर :-आप जानते हैं पिछली बार जब हम जीते थे मंत्री यहां थे देवघर शहर में 200 करोड रुपए का योजना चलाकर नाली, गली, रोड, पीसीसी, पानी बिजली ये सारी चीजों का काम किए थे। साथ ही शिवगंगा में 11 करोड़ रुपया देकर हमलोगों ने सफाई करवाया था, इसलिए इस बार जनता का रुझान पक्ष में है विपक्ष हम लोगों के सामने खड़ा नहीं हो पाएगा।
प्रश्न:- अगर आप चुनाव जीतते हैं इसबार तो इस क्षेत्र के विकास के लिए कौन सा महत्वपूर्ण कार्य करेंगे?
उत्तर :- देखिए जीत के आने के बाद पहली प्राथमिकता में देवघर शहर को पुनासी डैम से पानी देना जो बनकर तैयार है,पाइप शहर में बिछ रहा है साथ ही पुनासी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक किसानों के खेत में पानी पहुंचेगी, पानी की किल्लत अस्थाई तौर पर समाधान कर देंगे। साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए रोड,बिजली किसानों के लिए उन्नत किस्म का बीज,पटवन के लिए पानी, बेरोजगारों के लिए रोजगार यह सारे काम प्राथमिकता में रहेगा।



