देवघर। इंडिया गठबंधन का मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के साथ घोरमारा तथा तपोवन जोन का चुनावी कार्यालय खोला गया,जिसका विधिवत उद्घाटन गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, जिला परिषद की अध्यक्ष किरण कुमारी,राजद जिलाध्यक्ष प्रो फणीभूषण यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश,राजद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुरेश साह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उद्घाटन के पश्चात सभी वरिष्ठ नेताओं तथा प्रत्याशी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार देवघर विधानसभा इंडिया गठबंधन के खाते में जाएगी इसके लिए यहां के सम्मानित मतदाताओं ने निर्णय कर लिया है। सुरेश पासवान ने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी जाति,धर्म एवं समुदायों का सम्मान करती है। आपके द्वारा मुझे विधायक चुने जाने के पश्चात मैं सभी को बिना भेदभाव साथ लेकर चलूंगा, जैसे आज हर योजना गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार ने लाई है। हर क्षेत्र तथा हर व्यक्ति का निरंतर विकास के लिए पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बने ताकि इस सरकार द्वारा लाई गयी हर योजना सूचारु रुप से चलते रहे। इस दौरान घोरमारा तथा तपोवन में भाजपा छोड़कर दर्जनों युवाओं ने इंडिया गठबंधन में शामिल हुए, जिनमें मृत्युंजय मंडल उर्फ टाइगर दा, अशोक मंडल,प्रदीप मंडल,प्रिंस मंडल,बबलू मंडल,अंकेश मंडल, दीपक पुरी,रंजीत तुरी,राजेश मंडल,सीताराम मंडल,प्रसादी मंडल,दिनेश मिर्धा, विकास मंडल, रवि कुमार मंडल, राकेश मंडल,प्रमोद कुमार यादव, हेमंत कुमार मंडल आदि को सुरेश पासवान द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नागेश्वर सिंह,दिनेश कुमार मंडल, बिष्णु मंडल,अश्वनी मंडल, हेमंत चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा सूरज झा,सुनील मंडल,श्रीकांत यादव,राजद के सुधांशु मंडल,भूतनाथ यादव,रंजीत प्रधान,प्रमोद यादव,सुनील यादव,योगेश मंडल,अश्विनी मंडल विष्णु मंडल, बदरुद्दीन अंसारी,नारायण यादव,केदार दास,छोटू दास,शेखर मंडल, कुंदन मंडल आदि सैकड़ों मौजूद थे।




