साहेबगंज/राजमहल । विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनन्त कुमार ओझा ने साहेबगंज सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिमी,हाजीपुर पूरब सहित विभिन्न पंचायतों में गांवों का दौरा कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने ने कहा जनसम्पर्क में जनता का प्यार और आशीर्वाद भरपूर मिल रहा हैं विपक्षी द्वारा गलत भ्रम फैलाकर यहाँ की जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं मगर यहाँ की जनता ने मुझे दो बार अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम किया है उनका विश्वास पर दस सालों में क्षेत्र का विकास करके खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास किया हूँ कहा कि साहेबगंज सदर प्रखंड में दस सालों में तेजी से विकास हुआ हैं। कहा कि शोभनपुर भट्ठा से हाजीपुर दियारा होकर राजगाँव तक 70 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कराया गया।हाजीपुर दियारा में सड़क निर्माण कराया गया। आज गाँव का परिवेश बदल रहा।ग्रामीण आत्मनिर्भरता डेयरी खुलने से बढ़ी है।साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है।दियारा क्षेत्र के गाँव में आधारभूत सरंचनाएँ बढ़ने से उनके जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है। दियारा सहित सदर प्रखंड में 22 घण्टे लगभग बिजली मिल रही हैं इसके लिए कई सब स्टेशन और पावर ग्रिड का निर्माण कराया गया। जर्जर तार पोल को बदलकर नया लगाया गया। गोपालपुर दियारा और कारगिल दियारा में पहली बार पक्की सड़क और बिजली का सपना पूरा हुआ। महदेवगंज में पुल का निर्माण हुआ। महादेवगंज चौक सहित कई चौक चौराहे मास्क लाइट लगाया जाएगा। कई पुल पुलिया का निर्माण साहेबगंज सदर प्रखंड में हुआ हैं। राज्य में भाजपा सरकार बनी तो संताल परगना से घुसपैठियों को भगाया जाएगा। दो लाख 87 हजार को सरकारी नौकरी दी जाएगी।ग्रेजुएट युवकों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए हर महीने दो हजार रुपये दो साल तक दिए जाएंगे। साथ ही 21 लाख पीएम आवास दिए जाएंगे। लोगों को बालू फ्री में दी जाएगी। दो लाख 87 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 50 लाख बेरोजगारों का रोजगार दिया जाएगा।




