साहिबगंज । नगर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पिछले 30 वर्षों से लगातार छठ पूजा सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं को नि शुल्क: छठ पूजा की सामग्री वितरित की जाती है। यह सेवा शिविर खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।जो इस पवित्र पर्व को समर्पण और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। लेकिन आर्थिक कारणों से पूजा की सामग्री का प्रबंध नहीं कर पाते।छठ पूजा, विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है। जो सूर्य देवता और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अद्भुत तरीका है। इस दिन श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य देते हैं और अपने परिवार की समृद्धि, सुख-शांति और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के पूजा की सामग्री प्रदान करना है। ताकि हर व्यक्ति, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, छठ पूजा की श्रद्धा से वंचित न रहे। सेवा शिविर में न केवल पूजा सामग्री का वितरण किया जाता है, बल्कि विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता गंगा घाट में सफाई अभियान भी चलाते रहते हैं। इससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में पूजा करने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में सरवन कुमार, कुमार दीपांशु , चंदन कुमार गुप्ता, इंद्रोजीत साह, राजा वर्मा,अविनाश साह, अंकुश कुमार,पवनकुमार,नायशा भारती, पायल कुमारी , खुशी कुमारी,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




