साहिबगंज । विधानसभा आम चुनाव निष्पक्ष निर्भिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से 01- राजमहल सामान्य प्रेक्षक सी.के प्रसन्न, 02 -बोरियों सामान्य प्रेक्षक गौतम सिंह, 03- बरहेट (अ०ज०जा०) सामान्य प्रेक्षक मजीद खलील अहमद ड्राबु, एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में सुचना एवं विज्ञान कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में पोलिंग पार्टी का द्वितीय रेंडमाईजेशन सम्पन्न किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त -सह- नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सतीश चंद्रा , 01- राजमहल निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार, 02- बोरियों निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, 03 बरहेट निर्वाची पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनिता किस्कू एवं अन्य उपस्थित थें।




