हनवारा संवाददाता गोड्डा । महागामा अनुमंडल के विश्वास खानी गांव स्थित गेरुआ नदी तट पर शुक्रवार को छठ पूजा के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेपाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों के करीब एक दर्जन पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने अपना दमखम दिखाते हुए एक दूसरे को पटकनी दी। दंगल को देखने आसपास के दर्जनों गांव हनवारा, कोयला, परसा, रामकोला, खुर्द डुमरिया, नवरतमपुर समेत अन्य गांवों से हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे थे जो पहलवानों का हौसला तालियां बजाकर अब्जाही कर रहे थे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भरत पहलवान राजस्थान 51 सौ रुपए, द्वितीय पुरस्कार मंटू थापा नेपाल 41सौ रुपए और तृतीय पुरस्कार अफसर पहलवान बालमचक को 31 सौ रुपए एवं गमछा देकर कमिटी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के पति रत्नेश्वर सिंह, याहिया सिद्दकी, दीपक सिंह, अनुपालन सिंह, रमेश साह, धर्मेन्द्र सिंह समेत गणमान्य लोग के अलावा अन्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।



