ठाकुर गंगटी(गोड्डा) : एकीकृत बिहार राज्य के पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह ने शुक्रवार को महागठबंधन प्रत्याशी पुत्रवधु मंत्री सह विधायक दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में जनसंपर्क कर सहयोग मांगा। उन्होंने ठाकुर गंगटी, मंझकोला, हरिपुर बहरमल, रूंजी, बनियाडीह, धाबा आदि गांव में जाकर अपने समय के बुजुर्ग कांग्रेसियों के साथ-साथ अन्य लोगों से भी मिलकर महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह को सहयोग करने को कहा। बताया कि पूर्व में जिस प्रकार वे तीन बार इस विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं मंत्री भी रहे हैं। तो उस समय इस इलाके से उन्हें अच्छा खासा मतों से सहयोग मिल पाता था। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में पुनः फिर से महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। क्योंकि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड में बहुत अधिक जन उपयोगी व जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसलिए पुनः महागठबंधन की सरकार झारखंड में बनाने के लिए महागठबंधन प्रत्याशी मंत्री सह विधायक दीपिका पांडेय सिंह को सहयोग करें। ताकि क्षेत्र में जो शेष विकास का कार्य या अन्य कार्य बचा हुआ है उसको अच्छे ढंग से फिर से पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर अखिलेश्वर ठाकुर, भोला प्रसाद यादव, रंजन कुमार ठाकुर, हेमलता झा, उचित यादव, विष्णु प्रसाद महतो, अश्वनी झा, चिरंजीवी झा, मुस्तफा अंसारी, बेंजामिन टुडू सहित महागठबंधन दल के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।



