संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को चुनावी दौरा के दौरान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बाडू पंचायत के गादी सुरमा, तुडकई, टिरकुनी, रघुनाथपुर आदि गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।गांव में जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी प्रत्याशी हेमलाल लोगों से मिले और उनसे वोट देने की अपील की। लोगों को बताया कि आगामी 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के दिन हुए अपने मत का प्रयोग करें और उन्हें जीत दिलाने का काम करें।उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां को जनता को गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद पर फिर से आसीन होते हैं तो इस राज्य का चतुर्दिक विकास होगा और लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर अजीजुल इस्लाम, इशाक अंसारी, सगीर अंसारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



