काठीकुंड। विधानसभा चुनाव के लिए जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ बढ़ती जा रही है| दोनों दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी बढ़ता ही जा रहा है| हम बात कर रहे हैं शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट की जिसपर मुख्य रूप से झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन के साथ है| दोनों दल एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। हालांकि अबतक की बात करें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा इस क्षेत्र में आगे चल रही है| लगातार विभिन्न पार्टियों व अन्य लोगों के कार्यकर्ताओं का झामुमो में शामिल होना जारी है| इसी क्रम में बुधवार को काठीकुंड के शिवतल्ला स्थित झामुमो कार्यालय व सांसद आवास पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने झामुमो का दामन थामा। इसके पहले भी कई युवा और महिलाएं झामुमो में योगदान कर चुके है। बुधवार को दलदली, कालाझर, शहरजोड़ी और आमगाछी गांव के विमल केवट, गोपाल केवट, रामदेव केवट, राजेंद्र केवट, मिथुन सोरेन, सायलेंन मरांडी, मोनू अंसारी, सरोज मुर्मू, मनोज किस्कू, शारुख अंसारी, रियाज़ अंसारी, नेज़ामूल अंसारी, सुरीन हांसदा, इम्तियाज़ अंसारी, खलील अंसारी, बाबूलाल मडैया, मिथुन सोरेन, सोना बाबू, रंजन, सुभाष, नसरुल, काज़ीम, तौफीक के प्रदीप केवट, दिलीप के साथ साथ फिटकोरिया, तकरारपुर, कोड़िया, शिवतल्ला गांव के सैकड़ों महिला पुरुषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान किया। अवसर पर सांसद नलीन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा, सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन, शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, उपाध्यक्ष सनाऊल अंसारी ने सभी को झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।




