जरमुंडी । भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने बुधवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के पंचायत बरमसिया, ज़रका 1 और दोंदीया पंचायत अंतर्गत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ग्रामीणों का अभूतपूर्व समर्थन देखकर वे भावुक हुए। ग्रामीण लोगों ने देवेंद्र कुंवर को अपना समर्थन देने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने न केवल जरमुंडी बल्कि पूरे झारखंड राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए “विकसित झारखंड” हेतु अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प दोहराया।




