रानीश्वर : इंडियन नेशनल सोसियलस्टिक अक़्शेन फोर्सेस ( इंसाफ ) के विधायक प्रत्याशी सीमन मुर्मू ने बुधवार को रानीश्वर प्रखंड में रंगारंग महिला रैली के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया है । बांग्ला भाषा के बैनर के साथ यहां रघुनाथपुर मोड़ में हुई प्रचार रैली में स्थानीय मतदाताओ ने काफी उत्साह के साथ शामिल हुआ है। बांग्ला भाषा के बैनर पोस्टर एवं होडिंग यहां प्रचार में आकर्षण का केंद्र बना है।प्रत्याशी सीमन ने बताया हैं कि इंसाफ की आवाज आम लोगों तक पंहुचाने यहां मातृभाषा बांग्ला, संताली ,खोरठा एवं मालतो भाषा मे प्रचार शुरू किया गया है। रानीश्वर प्रखंड के धानभाषा पंचयात के सामाजिक कार्यकर्ता सीमन का लोगों के बीच मजबूत पकड़ है।बताया है कि कदाचार मुक्त समाज गठन, परिवार तंत्र के विरोध में सूबे की सामाजिक विकास के लक्ष्य में इंसाफ के बैनर तले चुनाव लड़ रहा है ।




