मंड़रो,साहिबगंज।प्रखंड के मिर्जाचौकी,भगैया व मंडरो में चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ के दुसरे दिन खरना पूजा हुई।पंचमी के दिन भगवान भास्कर का विशेष प्रसाद व्रत रखने वाले के द्वारा बनाया जाता हैं।शाम के समय सूर्य भगवान को अर्पित करने के बाद उसे ग्रहण करते हैं।खरना से जो उपवास आरंभ होता है, वह सप्तमी तिथि के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण होता है।जिसमें मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ से खीर बनाई जाती है। इसके लिए पीतल के बर्तन का उपयोग किया जाता है।यह खीर बहुत ही शुद्धता और पवित्रता के साथ बनाई जाती है।इसे बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे का प्रयोग किया जाता है।इसके बाद पूरा परिवार व्रती से आशीर्वाद लेते लिया हैं।सुहागन महिलाएं व्रती महिलाओं से सिंदूर लगवाती हैं।वहीं शाम में केले के पत्ते पर खीर के प्रसाद का भोग लगाए जाते हैं।जबकि अलग-अलग देवी देवताओं व छठ मैया का प्रसाद निकाला जाता है।साथ ही केला, दूध और पकवान भी रखे जाते हैं।वहीं व्रत करने वाले छठी मैया का ध्यान करते हुए अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं या पुरुष इसे ग्रहण करते हैं।छठ व्रत रखने वालों को भूमि पर ही सोना पड़ता है।इस दौरान सोने के लिए तकिया आदि का भी प्रयोग नहीं किया जाता है।इस व्रत को बड़े नेम निष्ठा के साथ किया जाता है।




