साहिबगंज/बोरियो विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रखंड क्षेत्र के पुआल पंचायत के बूथ संख्या 118 एवं 119 के सैकड़ों मतदाताओं ने सड़क वह पानी की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान संग्राम सोरेन के नेतृत्व में ग्राम सभा कर हाथों में तख्ती रोड नहीं तो वोट नहीं का विरोध कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया गया है। ग्राम प्रधान संग्राम सोरेन ने बताया कि सड़क की समस्याओं के लिए सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक सड़क नहीं बनाई गई है। सड़क नहीं रहने कारण मरीजों को खटिया पर टांग कर इलाज कराने के लिए ले जाया जाता है सुभाष मुर्मू ने बताया कि लोकसभा के समय सड़क बनाने के लिए आश्वाशन दिया गया था लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया। पूर्व विधायक को भी कई बार सड़क की समस्याओं के लिए अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं रही है। जिससे बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं को पानी लाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड सदस्य दिनेश सोरेन ने बताया कि पुआल ऊपर टोला, जाहेर टोला, डिग्रा टोला, पंचायत टोला, मांझी टोला, ऊपर टोला से डिग्रा टोला में कच्ची सड़क होने पर भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है पुआल गांव के इसी रस्ते से आधा दर्जन से अधिक गांव जुड़ा हुआ है। जो अत्यंत खराब है बारिश के मौसम में घुटने पर कीचड़ हो जाता है। उन्होंने बताया कि अगर सड़क के लिए कोई पहल नहीं की जाएगी तो विधासभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और जब तक सड़क नहीं तब तक वोट नहीं। बीडीओ नागेश्वर साव ने बताया कि प्रखंड व जिला प्रशासन से इस मामले में संज्ञान ले लिया गया है बुधवार को ग्रामीणों के साथ वार्ता कर आवेदन लेकर मामले सड़क की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान संग्राम सोरेन, सुभाष मुर्मू, वार्ड सदस्य दिनेश सोरेन, सुनिल हेंब्रम, मानवेल मुर्मू, मनोज सोरेन, सेफाली बास्की, मेरी स्टीला हेंब्रम, मारंगमय सोरेन सहित अन्य सैकड़ों की संख्या ग्रामीण मौजूद थे।




