हनवारा : महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा गाव मै कर्बला के पास भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन जिला उपाध्यक्ष अजय साह, केशरी यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश बिहारी शर्मा, जिला मंत्री दिनेश सिंह ने सामुहिक रूप से सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में फीता काट कर किया। इस मौके पर अजय साह ने कहा कि इस समय पूरे झारखण्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल है। मोदी की गारंटी पर लोगो को पूर्ण विश्वास हैं। उन्होंने जनता से आह्वानन किया कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार के लिए आगामी 20 नवंबर को महागामा विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत के पक्ष में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल छाप पर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उद्घाटन के बाद भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दर्जनों गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर विवेकानंद, संजय संगम, प्रमोद साह, सुबोध यादव, नजाम, धर्मेंद्र कुमार, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



